लाडली बहना योजना अनंतिम सूची में अपना नाम देखें

Latest Updates: 03/05/2023

अब मिलेंगे हर महिलाओं, को 1000/-रूपये प्रतिमाह

Doc Required For Ladli Bahna Yojana MP Last Date &Start Date,Ladli Behna Yojana MP Application Last Date And Start Date,ladli bahan yojana,ladli bahan yojana ki jankari,ladli bahan yojana hindi mein bataiye,Ladli Behna Yojana MP Eligibility In Hindi 2023 Advantages

मध्यप्रदेश की समस्त महिला बहनों के लिए खुशखबरी। अब हर वर्ग की महिलाओं को, हर महीने मिलेंगे 1000/- रूपये। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा योजनांतर्गत प्रदेश की बहनों महिलाओं के खाते में, प्रतिमाह 1000/- रु, /एक वर्ष में कुल 12000/- रु /और पांच साल में 60,000/- करोड़ रुपये सीधे महिला बहनों के खाते में दिए जावेंगे।

जानिए लाडली बहना योजना के लिए प्रस्तावित समय सीमा

 

योजना का शुभारंभ 5 मार्च 2023
ऑनलाइन /ऑफलाइन आवेदन करने के लिए दिनांक 25 मार्च 2023
आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2023
अनंतिम सूची जारी करने की तारीख 1 मई 2023
अनंतिम सूची पर प्राप्त आपत्तियों की तारीख 1 मई 2023
अनंतिम सूची पर प्राप्त आपत्तियों की अंतिम तारीख 15 मई 2023
आपत्ति निराकरण की प्रारंभ तिथि 16 मई 2023
आपत्ति निराकरण की अंतिम तिथि 30 मई 2023
अंतिम सूची जारी करने की तारीख 31 मई 2023
राशि अंतरण की तारीख ( 10 जून 2023
आगामी माहो में, भुगतान हेतु नियत तिथि प्रत्येक माह की 10 तारीख को

 

क्या है? लाडली बहना योजना

 

प्रदेश की समस्त महिलाओं के लिए, एक नवीनतम योजना मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लागूं की गई है। इस योजना का नाम लाडली बहना योजना है। जिसकी घोषणा माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शनिवार को नर्मदा जयंती के मौके पर की गई। लाडली बहना योजना प्रदेश की समस्त महिलाओं के लिए उद्दार प्रदत्त योजना है। 

प्रदेश में ऐसी अनेक महिला बहनें है। जोकि की आर्थिक परेशानियों से जूझ रही है। या आर्थिक परेशानियां उनके समक्ष है। ऐसी ही परेशानियों को दूर करने के उद्देश्य माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहना योजना की घोषणा की गई है। ताकि महिला बहनों के जीवन को सशक्त और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

योजनांतर्गत बहनों की जिंदगी आसान बने एवं सरल बने, जीवन की कठिन और कष्टदायक दूर हों, इसके लिए पहले से भी कई योजनाएं बनाई हैं। किन्तु लाडली बहना योजना एक विशिष्ट योजना है। जिसमें मध्यप्रदेश की वह सभी महिलाऐं शामिल है। जोकि प्रदेश में स्थाई निवासी होने की पात्रता रखती है। जो परिवार इंकम टैक्स के दायरे में नहीं आता, ऐसी महत्वाकांक्षी बहनें और जिनकी 5 एकड़ जमीन भी है, ऐसी बहनों को भी लाडली बहना योजना का लाभ मिलेगा।
 

लाडली बहना योजना में पंजीकरण के फायदे

 
योजनांतर्गत लाडली बहना योजना में पंजीकृत महिला बहनों के बैंक खाता में,  प्रतिमाह 1 हजार यानि साल में 12 हजार और पांच साल में 60 हजार रुपये दिए जावेंगे। 
योजनांतर्गत मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की महिला बहनों को, पांच साल में 60 हजार करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की जावेंगी। जोकि मध्य प्रदेश सरकार की एक, बेहतरीन सेवा होगी। जो प्रदेश की गरीब, असहाय, और परेशानियों से जूझ रही, महिलाओं की जिंदगी बदल देगी। महिला बहने आत्मनिर्भर बन सकेंगी। नारी शक्ति का विकास होगा। वह खुद आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
 

लाडली बहना योजना का संक्षिप्त विवरण

 
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद, लाडली बहना योजना का क्रियान्वयन किया गया। योजना का संक्षिप्त विवरण कुछ इस प्रकार है।
 
 
योजना का नाम लाडली बहना योजना
योजना लागूं की गई मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान
लाभार्थी माध्यम और निम्न आय वर्ग की महिलाएं /कृषक महिलाएं
उद्देश्य प्रदेश की महिला बहनों की आर्थिक रूप से मदद करना। उन्हें आत्मनिर्भर बनाना।
योजना का लाभ प्रतिमाह 1000/- रुपये हजार
आयु सीमा 23 से 60 वर्ष
भुगतान प्रकार आधार लिंक डीबीटी इनेबल्ड बैंक खाते में
योजना प्रारंभ होने की दिनांक 5 मार्च 2023
विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश सरकार
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
विभागीय आधिकारिक वेबसाइट @SoOn

लाड़ली बहना योजना 2023 के लाभ

 
माध्यम और निम्न वर्ग की महिलाओं को, जिसमें कृषक महिलाऐं भी शामिल है। जोकि योजना के अंतर्गत पात्र है।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लागूं नवीनतम लाडली बहना योजना में केवल उन परिवारों को शामिल नहीं किया जावेगा। जोकि इंकम टैक्स के दायरे में आते है।
Benefits of Ladli Bahna Yojana 2023
  1. लाडली बहना योजना में, महिलाओं को हर महीना 1000/- रु का भुगतान सीधे उनके बैंक खाता में दिया जावेगा।
  2. लाडली बहना योजनांतर्गत प्रदेश की बहनों महिलाओं के खाते में, एक वर्ष में कुल 12000/- रु और पांच साल में 60,000/- करोड़ रुपये दिए जावेंगे।
  3. लाडली बहना योजना में, कृषक महिलाओं को भी लाभ दिया जावेगा।
  4. योजनांतर्गत संबल कार्ड धारक घरेलु कामकाजी महिला या असंगठित महिला बहनों को अलग से वरीयता दी जावेगी।
  5. लाडली बहना योजनांतर्गत विवाहित और अविवाहित महिलाओं को ही लाभ दिया जावेगा।
  6. योजनांतर्गत प्रदेश की महिला उम्मीदवारों पर किसी प्रकार का कोई जाति बंधन नहीं है। मध्यप्रदेश के सामान्य, पिछड़े, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति आदि सभी जातियों की मूलनिवासी महिलाओं को सम्मिलित किया जायेगा।
 

लाड़ली बहना योजना के लिए पात्रता

 
यहाँ, मध्यप्रदेश की महिला उम्मीदवारों को, लाडली बहना योजना के लिए कुछ पात्रताएं दी गई। जोकि लाभार्थी महिलाओं में होना आवश्यक है। जैसे-
 
1. लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिला उम्मीदवार को मध्यप्रदेश का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
2. लाडली बहना योजना में, विवाहित महिला, जिनमें विधवा तलाक़शुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं को शामिल किया जावेगा।
3. महिला उम्मीदवार की, आवेदन के कैलेंडर वर्ष में, 01 जनवरी की स्तिथि में 23 से 60 वर्ष की, आयु हो।
 

लाड़ली बहना योजना के लिए अपात्रता

 
  1. योजनांतर्गत महिला उम्मीदवार के घर में, चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
  2. योजनांतर्गत वह महिला उम्मीदवार लाडली बहना योजना के लिए पात्र नहीं होंगी। जो इंकम टैक्स के दायरे में आते है।
  3. लाडली बहना योजना के लिए लाभार्थी महिला उम्मीदवार को, माध्यम और निम्न वर्गीय होना आवश्यक है।
  4. जिनके परिवार, की सम्मिलित रूप से स्वघोषित वार्षिक आय रूपये 2.5 लाख से अधिक हो। 
  5. जिनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता हो।
  6. जिनके परिवार का कोई सदस्य भारत सरकार या राज्य सरकार के शासकीय विभाग /उपक्रम /मंडल /स्थानीय निकाय में नियमित /स्थाई कर्मी /संविदाकर्मी के रूप में नियोजित हो, अथवा सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन प्राप्त कर रहा हो। 
  7. जिनके परिवार का कोई सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के बोर्ड /निगम /मंडल /उपक्रम का अध्यक्ष /उपाध्यक्ष /संचालक /सदस्य हो।
  8. जिनके परिवार, का कोई सदस्य स्थानीय निकायों में, निर्वाचित जनप्रतिनिधि (पंच एवं उपसरपंच को छोड़कर) हो।
  9. जिनके परिवार के सदस्यों के पास संयुक्त रूप से कुल 05 एकड़ से अधिक कृषि भूमि हो।
 

पीएम किसान सम्मान निधि और किसान कल्याण योजना के लाभार्थी भी, लाडली बहना योजना के लिए पात्र होंगे

 
मध्यप्रदेश की वह महिला बहनें, जोकि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लागूं पूर्व की योजनाओं का लाभ ले रही है। जोकि पहले से, लाभार्थी के रूप में पंजीकृत है। जैसे- पीएम किसान सम्मान निधि योजना और किसान कल्याण योजना में, ऐसी कृषक महिला उम्मीदवारों को भी, लाडली बहना योजना में सम्मिलित किया जावेगा। उन्हें भी योजनांतर्गत वरीयता दी जावेगी। योजना के तहत पंजीकृत महिला उम्मीदवारों को पहले, 10,000 रु तो, मिल ही रहे है। अब लाडली बहना योजना के अंतर्गत 1000/- रु प्रतिमाह, मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दिए जावेगे। यानि एक वर्ष में कुल 12,000 रुपए और 5 साल में 60,000/- करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दी जावेगी।
 

विद्यार्थियों या अविवाहित उम्मीदवारों के लिए

 
मध्यप्रदेश सरकार, वैसे तो प्रदेश को विकसित करने के लिए अथक प्रयास कर कर रही है। यह कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शनिवार को नर्मदा जयंती के मौके पर, लाडली बहना योजना की घोषणा के साथ, कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी जोर दिया गया है। मेधावी बच्चों का मेडिकल, इंजीनियरिंग, आईआईएम, लॉ आदि में होने वाला खर्चा मध्यप्रदेश सरकार उठाएगी।
उनका लाइसेंस माता-पिता नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश सरकार भरवायेगी। मध्य प्रदेश तेजी से विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। एक तरफ अधोसंरचना के निर्माण का काम चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ जनता की जिंदगी बदलने का अभियान भी चल रहा है। मध्यप्रदेश की धरती पर बेटी जन्म लेगी, तो लाड़ली लक्ष्मी होगी। इस योजना में 1 लाख 18 हजार रुपये किश्तों में दिए जाते हैं। अब कॉलेज में बचत पर 2 किश्तों में 25 हजार रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे।, तथा स्कुल या विद्यालय में उच्चतम अंकों से पास होने वाली छात्राओं को म0प्र सरकार द्वारा स्कूटी प्रदाय की जावेगी।
 

योजनांतर्गत पात्र महिलाओं के आवेदन भरने की प्रक्रिया

 
योजनांतर्गत पात्र महिलाओं के आवेदन भरने की प्रक्रिया निम्नानुसार है।
 
  • आवेदन हेतु आवश्यक जानकारी का प्रपत्र
उक्त प्रपत्र कैम्प /ग्राम पंचायत /वार्ड कार्यालय /आंगनवाड़ी केंद्र से निःशुल्क प्राप्त किया जावेगा। 
  • उक्त भरे प्रपत्र की ऑनलाइन प्रविष्टि 
उक्त भरे हुए, आवेदन की ऑनलाइन प्रविष्टि के लिए, ग्राम /पंचायत /वार्ड स्तर पर विशेष कैम्प आयोजित किये जावेंगे।
 
पात्र महिला उम्मीदवार को कैम्प में स्वयं उपस्तिथ रहना आवश्यक है।
 
महिलाओं से प्राप्त उक्त भरे हुए, प्रपत्र की ऑनलाइन प्रविष्टि कैम्प में की जावेगी।
 
सफलता पूर्वक दर्ज प्रत्येक आवेदन की पावती आवेदक को प्रदाय की जावेगी।
 
कैम्प के आयोजन उपरांत उक्त प्रविष्टि ग्राम पंचायत /वार्ड कार्यालय में की जावेगी।
 
 

लाडली बहना योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

 
  1. परिवार समग्र आईडी
  2. स्वयं की समग्र आईडी (आधार कार्ड, e-KYC सहित)
  3. आधार कार्ड
  4. बैंक पासबुक (डीबीटी DBT  बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक्ड)
 नोट- योजनांतर्गत पात्र महिलाओं को, समग्र से आधार e-KYC, आधार कार्ड को अपडेट और बैंक खाता को, आधार कार्ड से लिंक्ड डीबीटी DBT  बैंक खाता करवाना अनिवार्य है।
 

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 आवेदन हेतु आवश्यक जानकारी का प्रपत्र

 

 

सीएससी के माध्यम से आवेदन करें

Check Your Name in the Provisional List

(अनंतिम सूची में अपना नाम देखें)

Apply Online

Official Ladli Bahna Form Download

Official Website

  • Post comments:0 Comments

Leave a Reply